March 14, 2026

अवैध हथियार सहित एक आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मासिददूर रहमान है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर 29 में किराए पर रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 58 एरिया से आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा। जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई।