October 27, 2026

अपराध शाखा सेन्ट्रल ने देसी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

अपराध शाखा सेन्ट्रल ने देसी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अपराध शाखा सेन्ट्रल की पुलिस ने आरोपी ओमफंगा उर्फ अन्नू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने ओमफंगा उर्फ अन्नू निवासी गांव भाकरी सैनिक कॉलोनी को तिगांव एरिया से काबू किया है, जिससे देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना तिगांव में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ओमफंगा उर्फ अन्नू से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 5 हजार में देसी कट्टे को किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी परचून की दुकान करता है।