Faridabad/Alive News: सेक्टर-20 स्थित सरपंच कॉलोनी के रहने वाले बीरपाल की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह मामला 22 जुलाई का है, जब बीरपाल की मैनहैटन मॉल के पास उसके दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई बब्लू की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में हत्या का केस दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतोष उर्फ संतोष (उम्र 27), निवासी सरपंच कॉलोनी सेक्टर-20 को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि 22 जुलाई को आरोपी और बीरपाल एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बीरपाल से मारपीट की और उसका वीडियो भी बनाया था।
इस केस में पहले ही आरोपी लालू और जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अब गिरफ्तार आरोपी अंतोष को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

