Faridabad/Alive News : क्रांईम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर सेक्टर 48 व पुलिस चौकी सैनिक कालोनी की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर 4.87 ग्राम स्मैक व 552 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईंम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहरुख निवासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को 4.88 ग्राम स्मैक सहित नेहरु कालोनी से क्राईंम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने इरफान निवासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को 300 ग्राम गांजा सहित डबुआ कालोनी फरीदाबाद से व पुलिस चौकी सैनिक कालोनी की पुलिस ने जितेंदर निवासी नेहरु कालोनी को 252 ग्रांम गांजा सहित नेहरु कालोनी से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

