March 12, 2026

क्राईम ब्रांच ने हत्या के मामले मे दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : निवासी गाँव बहोना कोटरा जिला अलीगढ उ.प्र. हाल गड्डा कॉलोनी फरीदाबाद व निवासी गाँव जरेलिया जिला अलीगढ उ.प्र. हाल धीरज नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसमें बताया था कि उसका 18 अप्रैल को दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ शादी में जाने के लिए बोलकर घर से गया था। परंतु घर वापस नहीं आया। जिस शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में गुमशुदगी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेड़ीपुल की पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आकाश निवासी गाँव बहोना कोटरा जिला अलीगढ उ.प्र. हाल गड्डा कॉलोनी फरीदाबाद व दीपक निवासी गाँव जरेलिया जिला अलीगढ उ.प्र. हाल धीरज नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 18 अप्रैल को मृतक नौशाद व रवि की आपस में कहासुनी हो गई थी, आरोपी रवि के दोस्त हैं और कहासुनी दौरान मौका पर थे। कहासुनी के बाद आरोपीगण नौशाद को अपने ऑटो में जबरदस्ती बैठकर खेतों में ले गये ले जहां पर रवि व अन्य ने नौशाद की डंडों से पिटाई की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई, फिर नौशाद की नाश को उठाकर नहर में फेंक दिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।