October 28, 2026

जुआ खिलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच ने जुआ खिलाने वाले आरोपी को एसजीएम नगर से काबू कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10060 रूपये नकद, 1 बाल पेन व सट्टा पर्ची बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी गिर्राज भीम बस्ती का रहने वाला है जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर एसजीएम नगर थाना एरिया से जुआ खिलाते हुए काबू किया है। तलाशी लेने पर आरोपी से 10060/- रूपये नकद, 1 बाल पेन व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। जिसके खिलाफ थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।