October 28, 2026

वाहन चोर आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी पर पूर्व में हत्या के प्रयास में मामला दर्ज है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना आदर्श नगर बल्लबगढ में रवि वासी राधा नगर छतरी तालाब बल्लबगढ ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 दिसम्बर को मोटरसाइकिल किसी अन्जान व्यक्ति के द्वारा घर से चोरी कर लिया था। जिसका मामला थाना आदर्श नगर में दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी अर्जुन वासी गांव सोतई बल्लबगढ़ को मोटरसाइकिल सहित अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नीमका चौक बीपीटीपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।