March 12, 2026

नशा तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 21.695 किलोग्राम बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पप्पू सिंह है जो बिहार के सिवान जिले में सागर सुल्तानपुर एरिया का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर 58 में दिलीप कॉलोनी में रहता था। क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रांसपोर्ट नगर, सेक्टर 58 से मोटरसाइकिल पर नशा तस्करी करते हुए काबू किया था। आरोपी के मोटरसाइकिल पर बैग से 21.695 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में नशा तस्करी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।