August 27, 2026

क्राइम ब्रांच ने एसजीएम नगर के राजा चौक से एक जुआ खिलाने वाले व्यक्ति को किया काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 ने जुआ खिलाने वाले एक आरोपी को गिफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10100 रूपए नकद, एक बाल पेन व सट्टा पर्ची बरामद की गई है ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमित गांव सारन का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एसजीएम नगर एरिया राजा चौक से जुआ खिलाते हुए काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।