June 6, 2026

फरीदाबाद में अवैध हथियारों पर कार्रवाई, 5 देसी कट्टे बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। 5 मई को अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5 देसी कट्टे बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिजेंद्र नाम के आरोपी को एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा। वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है और फिलहाल गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था।

AVTS सिकरौना टीम ने अभिषेक और आरिफ को भी एक-एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही आरिफ को हथियार देने वाले मुकिम को भी गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आशिष और मुकुल को अलग-अलग जगहों से एक-एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा।

सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।