June 30, 2024

कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना शुरू : भाजपा से कृष्णपाल गुर्जर और कांग्रेस से महेंद्र प्रताप के बीच मुकाबला

Faridabad/Alive News : हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। यहां 25 मई को हुए मतदान के बाद कुल 24 प्रत्याशियों का भविष्य आज EVM से बाहर निकलेगा। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस सीट पर भाजपा से कृष्णपाल गुर्जर और कांग्रेस से महेंद्र प्रताप के बीच मुकाबला है। भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

फरीदाबाद लोकसभा सीट पर मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई है। दोपहर 1 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहला रुझान 10 बजे से पहले आने की उम्मीद है। फरीदाबाद हलके में फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटें हैं। इनमेंएनआईटी, बड़खल, फरीदाबाद, पृथला, तिगांव, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पलवल की 3 सीटें भी फरीदाबाद में है। इनमें पलवल, होडल व हथीन हलके शामिल हैं।

लाइव अपडेट्स

27 मिनट पहले

फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर को बढ़त फरीदाबाद लोकसभा सीट से मिल रहे रुझान में फिलहाल भाजपा के प्रत्याशी कृष्णलाल गुर्जर को 21989 वोट मिले हैं। वे 7133 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के महेंद्र प्रताप को 14856 वोट मिल चुके हैं।

  • 8:36 am

कांग्रेस प्रत्याशी बोले- मेरी ही जीत पक्की

फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने मतगणना शुरू होने के साथ ही दावा किया कि 1000 परसेंट वही चुनाव जीत रहे हैं।

06:49 am

04 जून 2024

हर विधानसभा क्षेत्र की अलग काउंटिंग आज मंगलवार को वोटों की गिनती बड़खल, बल्लभगढ़, पृथला एनआईटी, फरीदाबाद और तिगांव में 6 जगह पर की जाएगी। पलवल में वोटों की गिनती अलग से होगी।

बता दें 2019 का चुनाव बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 6 लाख 38 हजार 239 मतों से पराजित कर जीता था। वे सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीतने में देश में तीसरे नंबर पर थे। बीजेपी

इस सीट पर इस बार 60.2 प्रतिशत वोटिंग हुई। जो पिछली बार कुल 65 प्रतिशत थी। इसमें फरीदाबाद में 48.2% वोट पड़े है। ये पहले के मुकाबले कम हैं। फरीदाबाद में लोकसभा चुनाव में कुल 24 लाख 30 हजार 212 मतदाताओं में से 14 लाख 62 हजार 248 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लेकर अपने नेता का चुनाव किया है।

06:47 am

04 जून 2024

फरीदाबाद में 6 काउंटिंग स्टेशन फरीदाबाद में मतगणना के लिए 6 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें लगभग 400 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 400 सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए हैं।

फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा जजपा, बसपा और इनेलो ने भी चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं। कुल 24 प्रत्याशी यहां चुनाव मैदान में उतरे। आज सभी को पता चलेगा कि किसी वोटरों ने कितना पसंद किया है।