October 28, 2026

लोगों की सहूलियत के लिए पार्षद कार्यालय में लगी आधार कार्ड मशीन

Faridabad/Alive News : वार्ड-25 की पार्षद मुनेश भड़ाना के पति रवि भड़ाना ने अपने कार्यालय में आधार कार्ड की मशीन का उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई शुरूआत की है।

उन्होंने लोगों के लिए आधार कार्ड मशीन की शुरूआत अपने कार्यालय में ही करते हुए कहा कि लोगों को हर सुविधा मुहैया कराई जाऐगी जिसके वह हकदार है।

24 Jan. Photo-3A

उन्होंने कहा की कार्यालय पर सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक आधार कार्ड बनवाने का कार्य किया जाएगा इच्छुक व्यक्ति आकर यहां अपना आधार कार्ड बनवा सकता है।

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के बाद लोगों के राशन कार्ड भी बनवाए जाऐंगे। इसके पश्चात लोगों के आधार कार्ड बनवाए गए। क्षेत्रवासियों ने रवि भड़ाना की इस पहल पर उन्हे बुके भेटकर धन्यवाद व्यक्त किया।