Faridabad/Alive News : नगर निगम ने अमृतानंदमयी अस्पताल पर सख्त रुख अपनाते हुए 1करोड़ 96 लाख रुपए से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स रिकवर किया है।काफी लंबे समय से इस अस्पताल द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था, लेकिन हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की कार्रवाई लगातार जारी है , हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों पर आज निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में ओल्ड जॉन 1 क्षेत्रीय कर अधिकारी सृष्टि बब्बर की पुलिस द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर निगम खाते में जमा कराया गया है।
सभी क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने अपने इलाके में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का कार्य कर रहे हैं। यह अभियान लगातार चल रहा है अधिकारियों की तरफ से सभी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को बार-बार अपील भी की जा रही है कि वह समय के अनुसार अपना बकाया टैक्स जमा कराएं अन्यथा उचित कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है ।उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपना टैक्स समय पर नगर निगम में जमा कराए और शहर के विकास में भागीदार बनें।

