March 10, 2026

निगम आयुक्त ने किया वार्ड 28 का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा  


Faridabad/Alive News:
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शहर के वार्डों का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानने और मौके पर स्थिति देखने का अभियान शुरू किया है।

इस कड़ी में आज उन्होंने वार्ड 28 के गांव तिलपत का दौरा किया। दौरे के दौरान पार्षद उमेश शर्मा, हल्का विधायक के प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

निगम आयुक्त ने मौके पर जाकर लोगों की परेशानियां सुनीं और उनका मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने पार्षद उमेश शर्मा के कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने बताया कि वह हर रोज एक वार्ड का दौरा करेंगे और वहां की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।

क्या कहना है पार्षद का
ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी नगर निगम के आयुक्त ने वार्ड के विकास कार्यों का जायजा लिया है।  मंगलवार को निगम आयुक्त हमारे वार्ड नंबर 28 तिलपत गांव में आए और उन्होंने रूके हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। अब लगता है कि विकास कार्यों में तेजी आएगी। मैंने वार्ड के अंदर हो रहे अवैध कब्जे नगर निगम आयुक्त को दिखाएं जिस पर निगम आयुक्त ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और साथ ही पार्षद ने अवैध कॉलोनियों को वैध कराने, सामुदायिक भवन का निर्माण और स्टेडियम के विकास कार्यों की बात रखी।  

–  उमेश शर्मा, पार्षद वार्ड 28 क्या कहना है नगर निगम आयुक्त का

मंगलवार को वार्ड नंबर 28 तिलपत गांव में पहला दौरा किया है, इसी तरह नगर निगम फरीदाबाद के सभी वार्डों का दौरा किया जाएगा। वार्ड में विकास कार्यों में बाधा बन रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ अगले हफ्ते से अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू किया जाएगा। जो विकास कार्य रुके हुए है उनके संबंधित अधिकारियों से सवाल किए जाएगे। 

-धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त