April 28, 2024

निगमायुक्त ने निर्माणाधीन नाहर सिंह स्टेडियम का किया निरक्षण, अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

Faridabad/Alive News : निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने सोमवार को राजा नाहर सिंह स्टेडियम व सैक्टर-12 में बन रही निगम कार्यालय की बिल्डिंग का निरक्षण किया जिसमें मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा सम्बंधित कार्यकारी अभियंता भी उनके साथ रहे।

इस दौरे के दौरान आयुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को तथ्यों के साथ पूर्ण विवरण देने के आदेश किए। आयुक्त ने इन कार्यो में हो रही देरी के लिए नाराजगी जताई तथा इन कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के आदेश दिये।

इसके अलावा आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि स्टेडियम के काम को उच्च स्तर की तकनीक द्वारा पूरा किया जाये, क्योंकि भविष्य में यहां पर अंतराष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा काम की प्रगति की प्रेजेन्टेशन दिखाने के भी निर्देश दिये।