June 6, 2026

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सुनी हरियाणा व्यापार मंडल की समस्याएं

Faridabad/Alive News: निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने हरियाणा व्यापार मंडल की समस्याओ को सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर एनआईटी से विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।

राम जुनेजा जिला अध्यक्ष फरीदाबाद हरियाणा व्यापार मंडल और बल्लभगढ़ से प्रधान प्रेम खट्टर के नेतृत्व में सोमवार को कमिश्नर धीरेंद्र व्यापारी निगम बल्लभगढ़ मे अपनी समस्याओं को लेकर मिले ।

निगम कमिश्नर ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा ।

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा से बातचीत के दौरान व्यापारियों ने बताया कि बल्लभगढ़ मार्केट में कुछ दुकान है जिनकी निगम द्वारा साल 1999 में नीलामी की गई थी। कुछ दुकानों को प्रशाशन ने रो में दर्शा दिया है, उसको भी दुरुस्त करने की मांग की। इसके पश्चात उन्होंने निगम कमिश्नर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार शहर के नालों की सफाई का कार्य जोरों पर है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार बरसात में पानी का कहीं भी ठहराव नहीं होगा।