May 13, 2024

Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में 1225 नए मरीज मिले, संक्रमण से 28 लोगों की मौत

New Delhi/Alive News: देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के कल यानी बुधवार को 1225 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 28 लोगों की मौत भी हुई है।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान कुल 1,594 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में कुल 4,24,89,004 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 14,307 हो गए हैं। कुल पाजिटिविटी केस अब 0.03 हो गया है। वहीं, रिकवरी रेट 98.76 फीसद हो गया है।

देश में टीकाकरण का आंकड़ा 184 करोड़ के पार हो गया है। 98.76 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 83 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 184.92 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 15.67 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।