August 25, 2026

Corona Update: आज जिले में 114 मरीज मिले, एक की मौत, 235 स्वस्थ घोषित

Faridabad/Alive News: जिला में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 114 मामले पॉजिटिव आए है। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में 235 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं सोमवार को जिला में रिकवरी रेट भी 98.05 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव के 57 केस अस्पताल में भर्ती है।

होम आइसोलेशन पर जिला में 1650 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 1707 रह गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3694 लोगों टेस्ट किए गए।

अब तक जिला फरीदाबाद में 1461072 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 125506 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1332418 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 2491 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 3 केस वेंटिलेटर और 9 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.59 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.05 प्रतिशत है।