February 25, 2025

फरीदाबाद में कोरोना का कहरः बीते 24 घंटे में आए 1071 नए मामले, एक्टिव केसों की संख्या हुई 3899

Faridabad/Alive News: जिला में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 1071 मामले पॉजिटिव आए और 104 मामले ठीक होंने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं सोमवार को जिला में रिकवरी रेट भी 95.57 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव के 87 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला मे 3812 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 3899 हो गई है।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 4739 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1356555 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 104202 लोग कोराना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1247457 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 3768 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 26 केस वैंटीलेटर और 5 केस आक्सीजन पर है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 7.68 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 95.57 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 3.74 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।