May 19, 2024

ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए इन फूडस का करें सेवन

Faridabad/Alive News: ब्रेन स्ट्रोक गंभीर समस्याओं में से एक है। आज के समय में ब्रेन स्ट्रोक मृत्यु का दूसरा कारण बना हुआ है, इसके कारण व्यक्ती को अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हमारे देश में हर एक मिनट में तीन लोगों को ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है।

ऐसे में हमें अपने दिमाग की सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं, इसके अलावा योग और एक्सरसाइज के द्वारा भी मेमोरी को बूस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं, आखिर क्या है ब्रेन स्ट्रोक और इससे बचने के लिए क्या करें।

क्या है ब्रेन स्ट्रोक

मस्तिष्क में होने वाले रक्तसंचार में जब किसी तरह का बाधा उत्पन्न होता है, तो इसे ब्रेन स्ट्रोक कहते है। कई बार किसी की तरह की चोट लगने के कारण रक्तसंचार करने वाली नसें टूट या फट जाती हैं, जो ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनता है।

लक्षण

बोलने,समझने, पहचानने की शक्ति कम होने लगती है साथ ही चेहरा, हाथ और पैर भी अकड़ जाता है।ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करने वाले सुपर फूड्स ओमेगा थ्री फैटी एसिड का सेवन ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। शरीर में इसकी कमी दूर करने के लिए सैल्मन फिश,अखरोट, बादाम अन्य फैटी फिश खा सकते हैं।
साबुत अनाज जैसे–दलिया, ब्राउन राइस,क्विनोआ आदि का सेवन हमारी बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन खाने से हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक दोनों को ही कम करने में सहायक है।
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स फाइबर युक्त होंते हैं, जो हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ साथ इनके स्ट्रोक सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होतें हैं।