Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के हाईवेयर चाैक से साेहना टी-प्वाइंट तक सड़क बनाने का काम शुक्रवार से शुरु हाे गया है। इस वजह से इस सड़क की एक लेन काे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। दूसरी लेन पर ही दाेनाें ओर वाहन चलेंगे। इस वजह से दाे महीने तक यहां यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है। वाहन चालकाें काे इस सड़क पर आवागमन से बचने की सलाह दी गई है।
बता दें यहां सड़क बनाने का काम फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।पहले महीने इस सड़क की एक लेन बनेगी। इस दाैरान दूसरी लेन पर आवागमन जारी रहेगा। फिर दूसरी बनेगी ताे पहली वाली काे चालू कर दिया जाएगा। यातायात पुलिस की और से यहां बैरिकेडिंग कर सड़क की लेन काे बंद कर दिया गया है।
यातायात थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि यहां सड़क निर्माण के दाैरान यातायात की गति धीमी हाेगी। भारी वाहनाें के लिए ताे सड़क काफी समय से जर्जर थी। सड़क का दाेनाें ओर औघाेगिक सेक्टर हैं। इसलिए यहां भारी वाहनाें का अत्यधिक आवागमन हाेता है। लंबे समय से इस सड़क काे बनाने की मांग चल रही थी। सड़क बनने के बाद काफी राहत मिलेगी। मुख्य रूप से वर्षा के दाैरान, जब यहां जलभराव की वजह से गड्ढे दिखाई नहीं देते। महत्वपूर्ण यह है कि सड़क औघाेगिक सेक्टर-24, 25, रिहायशी क्षेत्र सेक्टर -22 व 23 काे और आगे साेहना राेड काे सीधे ताैर पर जाेड़ती है।
एनआईटी एक नंबर से साेहना टी प्वाइंट तक जाने के लिए भी इसी सड़क का प्रयाेग किया जाता है। इसलिए इस सड़क पर हजाराें छाेटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। अब सड़क निमार्ण के दाैरान इन वाहन चालकाें काे परेशानी हाे सकती है।