Faridabad/Alive News: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सेक्टर-21C स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति समर्पण तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि भारत की विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यह दिन सामाजिक सद्भाव के संकल्प को दोहराने का अवसर है। इसके साथ ही जिले के सभी थानों व चौकियों में भी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रहित में ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली।

