April 26, 2024

कांग्रेसी नेता नरेश शर्मा और श्रवण महेश्वरी ने थामा आप का दामन

Faridabad/Alive News: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा और उनके साथी श्रवण महेश्वरी ने आज कांग्रेस पार्टी को छोडक़र दिल्ली में फरीदाबाद के सह प्रभारी विधायक सहीराम पहलवान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आभास चंदीला के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

नरेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए हमेशा एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में ओबीसी जिला अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आईटी कोऑर्डिनेटर और इंटक संगठन में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया।

आप में सभी कार्यकर्ता और नेता एक समान है सभी मिलकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे और नगर निगम में भी आम आदमी की पार्टी के ज्यादा से ज्यादा पार्षद बनाकर नगर निगम में भेजेंगे और जो 200 करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है, ऐसा घोटाला आप की सरकार आने पर अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।