April 20, 2025

सामुदायिक पुलिसिंग ने किया “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन

Faridabad/Alive News : अरावली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-43 में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय में कार्यरत ड्राइवर, कंडक्टर एवं हेल्पर को सुरक्षा, कानून तथा नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रशासनिक स्टाफ भी उपस्थित रहा।

सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने सभी उपस्थितजनों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी:

  • साइबर अपराध की बढ़ती घटनाएं और उनसे बचाव के उपाय
  • स्वयं की नैतिक जिम्मेदारी को समझने की आवश्यकता
  • नए आपराधिक कानूनों की जानकारी
    •साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर क्राइम पोर्टल एवं संचार साथी पोर्टल की उपयोगिता।
    •गुड स्मार्टियन रूल एवं हिट एंड रन मामलों में मिलने वाले मुआवज़े की जानकारी
    •हरियाणा पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा

यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने जैसे विषयों पर भी सभी को जागरूक किया गया। साथ ही, “सुरक्षित स्कूल वाहन नीति” के नियमों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को संकल्प दिलवाया गया कि वे:

  • यातायात नियमों का पालन करेंगे।
  • सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करेंगे।
  • अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देंगे।

फरीदाबाद पुलिस का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए उन्हें कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग किया जाए, ताकि हम सब मिलकर एक सुरक्षित और सशक्त फरीदाबाद का निर्माण कर सकें।