Faridabad/Alive News: 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 के तहत मंगलवार को मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले का माहौल उत्सवमय बना दिया। अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों को देखने के लिए चौपाल दर्शकों से खचाखच भरी रही और पर्यटक लोक धुनों पर झूमते नजर आए।
मालवी, युगांडा, जाम्बिया और इथियोपिया सहित कई देशों के लोक कलाकारों ने भारतीय सांस्कृतिक दलों के साथ मंच साझा कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विदेशी कलाकारों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य से अपनी संस्कृति की झलक दिखाई, वहीं भारतीय समूहों ने लोक परंपराओं और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों से खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रमों ने मेले की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करते हुए सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

