March 15, 2026

जिले में आई रंगीन x रे करने वाली मशीन (ऑर्थो पैंटोमा गराम)

Faridabad/Alive News: मुख सुरक्षा को देखते हुए अब जिला नागरिक अस्पताल में एक नई मशीन मंगवाई गई है। जिसका नाम ओपीजी (ऑर्थो पैंटोमा गराम ) है। यह मशीन पुरे मुँह के दाँतों का x -रे कर रंगीन प्रिंट आउट निकालने में सक्षम है। यह मशीन दातों से सबंधित बीमारियों को बढ़ता देख मंगवाई गई है। और दातों का X-RAY करती है। जिससे सभी दंत चिकित्सकों को मदद हुई है।

बादशाह खान अस्पताल में दाँतों का x-ray कर रंगीन प्रिंट आउट निकालने की मशीन ओपीजी (ऑर्थो पैंटोमा गराम ) मंगवाई गई है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए सीनियर डॉक्टर वंदना ने बताया कि यह मशीन दाँतों का x-ray कर उन बिमारियों के बारे मे पता लगाने के लिए बहुत कामगार साबित हो रही है। पहले केवल एक ही दांत का x-ray किया जाता था जिससे बीमारी का सही पता नहीं लग पाता था। और कई बार करना पड़ता था। लेकिन ओपीजी मशीन आने के बाद यह हमारे लिए इलाज करने और इलाज कराने आये पेसेंट के लिए बहुत आरामदायक है।

ओपीजी (ऑर्थो पैंटोमा गराम ) मशीन के लाभ

ओपीजी मशीन एक बार में पुरे मुँह के दाँतों का x-ray करती है और रंगीन प्रिंट आउट निकलती है। बिजली से चलने वाली यह मशीन हाथों हाथ प्रिंट आउट देने में सक्षम है। जिससे किसी भी पेसेंट को रिपोर्ट लेने के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती।

ओपीजी (ऑर्थो पैंटोमा गराम ) से वंचित रहने वाले लोग

गर्भवती महिलाओं के लिए यह मशीन कामगार साबित नहीं है। धूम्रपान करने वाले पुरुष इस मशीन से वंचित रहेंगे।