September 30, 2026

कार का लॉक तोड़कर सीएनजी कप किया चोरी, मामला दर्ज

Palwal/Alive News : कैंप थाना क्षेत्र में चोरों ने ईको कार को चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए तो कार का लॉक तोड़कर व सीएनजी कप को निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी रणवीर सिंह के अनुसार न्यू कालोनी निवासी मनीष कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपनी ईको कार को गत 13 सिंतबर की रात को घर के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो कार के सारे लॉक टूटे हुए थे और सीएनएच कप गायब था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।