April 25, 2024

छठ पर्व पर सीएम मनोहर लाल गुरुग्राम में और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष फरीदाबाद में करेंगे शिरकत

Faridabad/Alive News: भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ इस बार छठ पर्व पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के हर जिला में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यहै कि इस बार गुरुग्राम में 10 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल और फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ स्वयं इस आयोजन में भागीदारी करेंगे और अस्त होते सूर्य को अध्र्य देंगे।

यह जानकारी देते हुए पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी ने बताया कि छठ पर्व पर पहली बार बार हरियाणा में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ इतने बड़े स्तर पर आयोजित कर रहा है। हर जिला में पूर्वांचल क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ चयनित स्थानों पर छठ पूजा मनाते रहे हैं।

यही कारण है कि प्रदेश भर में हर जिला में स्थान चिंहित किए गए हैं, जहां मंत्री, विधायक, सांसद व पार्टी संगठन के पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी पहुंचेंगे। प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी ने बताया कि आयोजन को लेकर जिला अनुसार पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां लगाई गई है। आयोजन को भव्य किस प्रकार से बनाया जाए इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।