March 16, 2026

सीएम फ्लाइंग ने जब्त किया 210 किलो पनीर, जांच के लिए भेजा

Faridabad/Alive News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता इन दिनों जिले में काफी एक्टिव नजर आ रहा है आए दिन किसी न किसी राशन डिपो या मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर रहा है। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ में लक्ष्मी डेरी दुकान नंबर 33 पर मिलावटी पनीर के बारे में सूचना दी गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए सतीश कुमार एएसआई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता डॉ सचिन शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी लक्ष्मी डेरी बल्लभगढ़ दुकान नंबर 33 पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

दुकान का मालिक दीपांशु मौके पर मौजूद था। तब दुकान का निरीक्षण किया गया तो लक्ष्मी डेरी पर 180 किलोग्राम पनीर व दूसरी पेटी में 210 किलोग्राम तैयार पनीर मिला।

डॉ सचिन शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों के दो अलग-अलग सैंपल लिए गए। डीसीपी राजेश चेची का कहना है कि पनीर का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया है। सैंपल की जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।