Faridabad/Alive News : शहर से लेकर गांव तक नगर निगम व जिला प्रशासन स्वच्छता अभियान चलाने के दावे ताे खूब करता है। लेकिन हकीकत यह है कि यह सब दिखावा हाेता है। अब नगर निगम ने सात जुलाई यानी साेमवार से सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ अभियान शुरु किया है। लेकिन शहर और गांव में सड़क किनारे लगे कचरें के ढेर अधिकारियों के दाेवाें की सच्चाई बयां करे रहे है। कागजों में ताे अभियान काे खूब सफल दिखा दिया जाता है लेकिन कचरे काे साफ करने की जहमत नहीं उठाई जाती। यही कारण है कि कचरे के ढेर ने शहर की सुरत बिगाड़ दी है। अब ग्रेटर फरीदाबाद कचरा डंप करने का बहुत बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यहां मास्टर राेड किनारे और कालिंदी कुंज काे जाने वाली सड़क के किनारे कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। यहां ताे कचरा उठाया ही नहीं जाता।
कचरा लील रहा तालाब वैसे ताे केंद्र व प्रदेश सरकार तालाबाें काे जिंदा करने की मुहिम चला रही है। अमृत सराेवर याेजना के तहत गांव के तालाबाें का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। लेकिन कई ऐसे तालाब हैं जिन्हें लुप्त हाेने की कगार पर छाेड़ दिया है। कालिंदी कुंज काे जाने वाली सड़क किनारे सेक्टर – 75 से 80 के बीच बड़ाैली गांव का तालाब है। इस तालाब में आगरा नहर से पानी आता है। गांव की भैंस बी इसी तालाब में नहाती हैं। लेकिन अब इस तालाब काे कचरे का ढेर धीरे – धीरे लील रहा है। सड़क किनारे फेंका जाने वाला कचरा तालाब की ओर बढ़ता जा रहा है। इसने तालाब के बड़े हिस्से काे घेर लिया है। कुछ महीने ऐसा ही चलता रहा ताे तालाब समाप्त हाे जाएगा और यहां कचरे का अंबार लग जाएगा।
ग्रीनबेल्ट में कंस्ट्रक्शन वेस्ट व कचरा आगरा नहर किनारे कालिंदी कुंज काे जाने वाली दाे लेन सड़क है। सेक्टर – आठ के पुल से लेकर पल्ला पुल तक इस सड़क किनारे कंस्ट्रक्शन वेस्ट का ढेर लगा हुआ है। कचरा भी पड़ा रहता है। दिन ढलते ही इस कचरे में आग लगा दी जाती है। इससे आसपास के सेक्टराें तक धुंआ पहुंच जाता है। इससे सेक्टरवासी परेशानी रहते हैं। साथ ही सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकाें काे बदबू की वजह से बहुत परेशानी हाेती है।
गंभीर बात ताे यह है कि वायु प्रदुषण के मामले में शहर देश के टाप 10 शहराें में शुमार हाे जाता है। ऐसे में भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। कचरें में आग से धुंआ उनके घराें तक आता है। लापरवाह अधिकारियाें पर कार्रवाई हाेनी चाहिए।
- विनाेद चाैधरी, पूर्व चेयरमैन एवं सेक्टर – 17 निवासी
स्वच्छता हम सभी चाहते हैं लेकिन प्रशासनिक सहयाेग मिलना जरुरी हैं। ग्रेटर फरीदाबाद में जगह – जगह लगे कचरे के ढेर बता रहे हैं कि निगम अधिकारी क्या कर रहें हैं। राेजाना कचरा उठाना जरुरी है। वरना एक ही जगह बड़ा ढेर लग जाता है।
- अवनिंद्र तिवारी, ग्रफ
हमारी टीमें ग्रेटर फरीदाबाद से भी कचरा उठाती रहती हैं। राेज गांड़ी जाती है। एक बार फिर से सर्वे कराया जाएगा। जहां – जहां कचरे के ढेर हैं, उन्हे साफ करा दिया जाएगा। अब रही बात कंस्ट्रक्शन वेस्ट की ताे इसे इंजीनियरिंग शाखा उठाती है।इसका सदुपयाेग भी किया जाता है।
- नितिश परवाल,

