Faridabad/Alive News: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह महल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सरकारी स्कूल बल्लभगढ़ के बच्चों ने न सिर्फ परिसर की सफाई की, बल्कि पेंटिंग प्रतियोगिता में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अगुवाई राजा नाहर सिंह महल के इंचार्ज रेष यादव ने की। बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से बच्चों में जिम्मेदारी और जागरूकता दोनों का विकास होता है।
स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा चौधरी व अध्यापकगण की उपस्थिति में अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियर जैकब, जॉयसर भारती एवं सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ के स्टाफ ने भी भागीदारी की।
अभियान के बाद बच्चों और शिक्षकों को राजा नाहर सिंह महल के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया गया और महल परिसर में सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

