March 12, 2026

19 व 20 को झाडू प्रदर्शन करेगें सफाई कर्मी

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आहवान पर आज अपने कार्यकर्ताओं की आवश्यक मीटिंग बुलाई। मीटिंग की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन सोमपाल झिझोटिया ने किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बलवीर सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश का कर्मचारी आन्दोलनरथ है और इस आन्दोलन में प्रदेश कर्मचारी सरकार की पोल खोल कर रख देगी।j6

इसलिए नगर पालिका कर्मचारी संघ के तयशुदा आन्दोलन जैसे 19 व 20 जुलाई को निगम का कर्मचारी झाडू प्रदर्शन करेगें, 27 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पर धरना, 9 अगस्त को सीएम सिटी करनाल में रैली तथा 21 अगस्त को सोनीपत कविता जैन का रैली कर घेराव करेगें, इसमें नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का प्रदेश कर्मचारी भाग लेगा और सरकार को मुंह तोड़ जवाब देगा। इसके के अलावा नंद ढिकोलिया, जिला प्रधान अशोक कुमार, गुरचरण खाण्डिया, धर्मवीर वैष्णव, नानकचंद, सुरेश, जितेन्द्र, जगदीश, अनिल, दान सिंह, महेन्द्र, देवेन्द्र, देशराज, रगबीर चौटाला, सूरज, प्रेमपाल, महेश, राजपाल, माया, शकुन्तला, ममता आदि ने भी सम्बोधित किया।