April 28, 2024

नौंवी के लड़के को हुआ 11वीं की लड़की से प्यार

Patna/ Supaul : बिहार के सुपौल जिले में दो नाबालिगों ने जहर खाकर जान देने की धमकी दी जिसके बाद पंचायत ने दोनों की शादी करा दी। दरअसल, दोनों नाबालिग एक दूसरे से प्यार करते थे। इस बात से दोनों की फैमिली नाराज बताई जा रही थी। जानिए फिर लड़के के पिता ने क्या किया…

– मामला सुपौल के हरदी पंचायत के अजान टोला का है।
– नाबालिगों की फैमिली के विरोध करने के बाद दोनों ने सुसाइड की धमकी दी जिसके बाद उसी पंचायत के लोगों ने मंदिर में उनकी शादी करा दी।
– उधर, पंचायत के लोगों के इस फैसले के बाद लड़के के पिता ने सदर थाने में बेटे की किडनैपिंग की लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

लड़का नौंवी का तो लड़की है 11वीं की स्टूडेंट
– दरअसल, 9वीं क्लास के स्टूडेंट विकास को अपने ही स्कूल की 11वीं में पढ़ने वाली सरस्वती से प्यार हो गया।
– आपको बता दें कि दोनों नाबालिगों के बीच पिछले 3 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
– बताया जा रहा है कि जब विकास ने अपने घर में सरस्वती के बारे में बताया तो उसकी फैमिली ने शादी से इनकार कर दिया।
– चूंकि विकास अपने घर का इकलौता था और उसकी शादी की उम्र भी नहीं थी तो वे इस रिश्ते के लिए फिलहाल राजी नहीं थे।

छिपकर मिलते थे विकास और सरस्वती
– पिता के मना करने के बाद भी विकास नहीं माना और सरस्वती से चोरी-छिपे मिलता रहा।
– इस बीच पिछले शुक्रवार को सरस्वती की फैमिली ने दोनों को एक साथ देख लिया।
– इसके बाद सरस्वती के पिता ने विकास को बांधकर उसकी पिटाई कर दी।
– इस दौरान लड़की विकास को छोड़ने के लिए रोती रही। लेकिन उसके पिता ने पूरे दिन विकास को बांध कर रखा।

ऐसे पंचायत ने कराई दोनों की शादी
– लड़की के घर से जाने के बाद विकास ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की।
– जब इस बाद का पता पंचायत को लगा तो गांववालों ने पंचायत बुलाकर मंदिर में दोनों की शादी करा दी।
– बताया जा रहा है कि शादी में लड़के के मामा शामिल हुए थे।
– शादी से नाराज लड़के के पिता ने थाने में उसके किडनैपिंग की शिकायत दी है।

6_1471802573

क्या कहना है लड़की के पिता का
– सरस्वती के पिता राजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने विकास को सिर्फ बांधकर रखा था, उसकी पिटाई नहीं की थी।
– वहीं विकास के पिता संजय मंडल का कहना है कि शुक्रवार की सुबह घर से उनका बेटा स्कूल जाने के लिए निकला था। पर देर रात तक वह घर नहीं लौटा।
– संजय मंडल की माने तो वे विकास को खोजते हुए सरस्वती के घर पहुंचे जहां उसके पिता ने विकास के बदले दो लाख रुपए मांगे।
– विकास के पिता का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर राजेंद्र कुमार ने विकास को जान से मारने की धमकी दी।
– इसके बाद ही विकास के पिता ने थाने में जाकर किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई।

क्या कहना है पुलिस का
– उधर, मामले में सदर थाना के SHO राम इकबाल यादव का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
– साथ ही दोनों नाबालिगों की शादी की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।