September 17, 2026

अपहरण कर की दसवीं कक्षा की छात्रा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandigarh/Alive News: हरियाणा के रेवाड़ी शहर की एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिग की अज्ञात ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को रोहतक बावल हाईवे पर रामगढ़ चौक के निकट फेंक दिया गया बुधवार की देर शाम पुलिस ने शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब 8:00 बजे सूचना मिली कि एनएच 352 रामगढ़ चौक निकट एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की लड़की की गर्दन पर चाकू के बाद मिले हैं। पुलिस ने जांच शुरू तो सब की शिनाख्त शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक के रूप में हुई सूचना के बाद रात को लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

परिजनों के अनुसार नाबालिग शहर की एक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला नई आबादी में जाती थी। मंगलवार को बहन घर से ट्यूशन पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी नहीं लौटने परिजनों ने तलाश शुरू की एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में शाम के समय नाबालिक घर लौटती हुई दिखाई दी। हालांकि, परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।