March 13, 2026

एस.बी स्कूल में ‘मातृ दिवस’ पर बच्चों ने मां के लिए बनाए मैसेज कार्ड

Faridabad/Alive News : डबुआ कॉलोनी स्थित एस.बी स्कूल में ‘मदर्स डे’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हें-नन्हें बच्चों ने अपने मन की भावनाओं को कलाकृतियों का रूप देकर ड्राइंग शीट पर उकेरा। बच्चों ने अपनी मां के लिए मैसेज कार्ड भी बनाए।

जिसमें क्लास टीचरों की सहायता से बच्चों ने मैसेज कार्ड मेंं शीट कटिंग करके पेस्ट किया। बच्चों ने ‘मदर्स डे’ पर मां पर सुंदर-सुंदर कविताएं भी सुुनाई। कविता के माध्यम से बच्चों ने एक मां और बच्चें के अनोखे रिश्ते को प्रस्तुत किया।

वहीं बच्चों ने मां और बच्चें के अनूठे रिश्ते को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसमें बच्चों उपस्थितगणों को मां की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल विनिता गम्भीर ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि किस तरह एक मां अपने बच्चों को भविष्य संवारने में अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर देती है। इसलिए परिवार और समाज में मां का दर्जा सबसे अहम माना जाता है।