April 24, 2024

निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने बताया जल का महत्व : बलबीर कौर

Faridabad/Alive News : खण्ड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर ने बताया कि फरीदाबाद जिला के बल्लबगढ़ खण्ड के सभी स्कूलों के 17 कलस्टर में जल शक्ति अभियान चलाया गया। इसमें बच्चो से जल शक्ति के विषय में निबंध प्रतियोगिता करवाई गई है। इन प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता करवाई गई है।

उन्होंने आगे बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा रैली के माध्यम से स्कूल के आस पास के समाज के गणमान्य लोगों को जागरूक किया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद जिला में एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनवाकर सभी ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों ,कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी इस ग्रुप में डाली जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक के सीमित संसाधनों को ध्यान में रखते हुए जल का सगरक्षणं करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। जिसके लिए सरकार द्वारा इस विषय को जल शक्ति अभियान के रूप में प्रचारित करने का संकल्प लिया है। आमजन से जल शक्ति अभियान से जुड़े का आव्हान किया जा रहा है। ताकि प्रकृति के जल जैसे कीमती संसाधन को मिल कर बचाया जा सके।

पानी की हर बूंद का महत्व समझें। इसकी जानबूझकर कर बर्बादी करना हम सब के लिए भविष्य मे अत्यंत घातक परिणाम ला सकता है। इसलिए आने वाली पीढ़ी के लिये पानी को बचा कर रखें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन फरीदाबाद ने आमजन को जल शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है।

पानी है जीवन की आस। पानी को बचाने का करो प्रयास।
सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत ग्राउंड वाटर का लेवल मापने, रेन हार्वेस्टिंग, वाटर कन्वर्सेशन और वाटर मैनेजमेंट जैसी चीज़ों को बढ़ावा देने जैसे उपायों को अपना कर जल शक्ति अभियान के तहत आमजन को जल सगरक्षणं के लिये जागरूक किया जा रहा है।

पानी की समस्या है विकराल, जल बचाओ की बने मिसाल।
सरकार की ओर से पानी को किस तरह बचाया जाए, उसका इस्तेमाल कैसे किया जाए। इसको लेकर जल शक्ति अभियान जैसी नीतियां लागू कर लोगों को इस बारे में जानकारी भी दी जा रही है। जल शक्ति अभियान से जिला के हर व्यक्ति को जुड़ने का आव्हान आव्हान किया जा रहा है।