सरकारी स्कूलों में बढेंगी छात्रों की संख्या, सात स्कूलों में शुरु की गई है हरियाणा रोडवेज की बस सेवा
Faridabad/Alive News: अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी बस सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे समय पर और सुरक्षित स्कूल पहुंचे। छात्रों कि संख्या लगातार बढ़ती रहे साथ ही छात्रों को स्कूल जाने में किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पडे। इसे ध्यान में रख्ते हुए शिक्षा विभाग ने हरियाणा रोडवेज से समझौता करके बस चलाने की सुविधा शुरु की है। फिलहाल यह सात सरकारी स्कूलों में पढने वाले छात्रों के लिए शुरु की है। इस सुविधा से एक हजार छात्रों को फिलहाल फाजदा मिलेंगा।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अभिभावक काम काज पर जाने के कारण कई बार समय पर नही छोड पाते थे। अकेले जाने पर अभिभावकों को उनकी चिंता सताने लगता है। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावक ज्यादा चिंतित रहते है
। यही कारण है कि कई बार अभिभावक अपने बच्चों को स्कूत ही नहीं भेजते है। इन्ही कारणों की वजाह से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र बहुत कम दाखिला ले पाते है।
सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम पर भी असर पड़ता था। इस तरह की सुचना शिक्षा विभाग को लगातार मिल रही थी। इन अभिभावको की चिंता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जिले में बल्लभगढ़ खंड के पीएमश्री राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय फताहपुर तगा, बलिदानी चंदीराम शर्मा राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय सागरपुर, राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय फिरोजपुर कलां, राजकीय उच्च विधालय करनेरा, राजकीय प्राथमिक विधालय करनेरा, राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय भैंसरावली व एक अन्य सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए हरियाणा रोडवेज से समझौता करके बस चलाने की सुविधा शुरु की है। बस में बैठ कर बच्चो गर्मा, सर्दी और वर्षा में सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे। बच्चे इस सुविधा से बहुत खुश है।
क्या कहना है अभिभावक का
पहले में खुद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाता था क्योकि मुझे चिंता होती थी कि बेटा छोटा होने के कारण किसी वाहन की चपेट में ना आ जाए। रास्ते में कोई बच्चे को बहलाफुसलाकर ना ले जाए। हरियाणा रोडवेज की बस चलने से अब यह चिंता समाप्त हो गई है।
- युसुफ
मेरे बेटा – बेटी दोनों सरकारी स्कूलों में पढ़ते है। इनको छोड़ने के लिए कई बार काम छोड़कर जाना पड़ता था। बेटी की सुरक्षा बहुत जरुरी है। आए दिन महिला अपराध की घटनाओं को सुनकर मन कांप उठता है। अब बस में जाएंगे तो कम से कम किसी तरह की चिता तो नहीं रहेंगी।
- मोहित त्यागी
क्या कहना है कार्यकारी प्रधानाचार्य का
बलिदानी चंदीराम शर्मा राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय में 120 छात्र जाजरु, मलेरना, राधा कुंज से पढ़ने के लिए आते है। हरियाणा रोडवेज बस सुबह इन छात्रों को लेकर आती है और छुट्टी होले के बाद लेकर जाती है। रोडवेज बस चलने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ेगी। हस भी छात्रों को अच्छा पढ़ाने का प्रयास करते है। हमारी 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा है।
- राजेंद्र वत्स, कार्यकारी प्रधानाचार्य
क्या कहना है खंड शिक्षा अधिकारी का
शिक्षा विभाग सीधा हरियाणा रोडवेज बस का 80 रुपये प्रति किमी किराया देता है। मेरे खंड के सात सरकारी स्कूलों में हरियाणा रोडवेज बस चलाई गई हैं। कई स्कूलों के लिए दो बसों की आवश्यकता है, लेकिन विभाग ने दो बस चलाने की वजाय एक ही बस से दो चक्कर चलाने की सुविधा की गई है। यदि अन्य सरकारी स्कूलों में भी छात्रों की संख्या पर्याप्त मात्रा में होंगी तो वहां पर बस चला दी जाएगी।
- महेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़

