Faridabad/Alive News: बसेलवा कॉलोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्टूडेंट ने राधा-कृष्ण, राम-सीता, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-विष्णु, गणेश और हनुमान के रूप धारण कर भक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हांडी फोड़ कार्यक्रम में क्लास नौवीं और दसवीं के स्टूडेंट ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मीनू गौतम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय पौराणिक संस्कृति और परंपराओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में उत्साह के साथ संस्कारों को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में ललित कुमार झा, रीना पीलवान, प्रीति और निर्मल समेत अन्य टीचर्स मौजूद रहे।
मोहन ऋषि स्कूल में जन्माष्टमी पर बच्चों ने पेश की कृष्ण लीलाएं

