May 2, 2024

एफ.एम.एस स्कूल में बच्चों ने प्रकृति संरक्षण पर अपने विचारों को किया चित्रित

Faridabad : सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को हमारे चारों ओर हरियाली रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह समारोह एक विशेष प्रार्थना सभा के साथ शुरू हुआ। जहां छात्रों ने प्रदूषण को कम करने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए|


पृथ्वी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का प्रण लिया। पृथ्वी दिवस पर पेड़ो ंको बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पौधे लगाने के बारे में छात्रों को संवेदित करने के लिए पौधे लगाए गए।

बच्चों ने विविध रचनात्मक गतिविधियो में भाग लिया जैसे स्लोगन प्रतियोगिता, ’बेस्टआउट ऑफवेस्ट’प्रतियोगिता। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूकता का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

छात्रों ने उत्साह के साथ पृथ्वी दिवस मनाया। छात्रों को ‘गो-ग्रीन’ की थीम के लिए हरे रंग की पोशाकों में तैयार किया गया। पोस्टर बनाने का भी आयोजन किया गया। जहा छात्रों ने प्रकृति संरक्षण पर उनके विचारो को चित्रित किया। छात्रों को प्राकृतिक संरक्षण पर स्लाइड दिखाए गए, जहां बच्चों को पृथ्वीग्रह के संरक्षण के महत्व के बारे मे बताया गया। बच्चो ने पृथ्वी को बचने में अपना योगदान देने की शपथ ली।