April 28, 2024

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने किया कई सरकारी कार्यालयो का निरीक्षण, कई कर्मचारी पाए गैर हाजिर

Faridabad/Alive News: बुधवार के दिन मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने फरीदाबाद के साथ साथ पलवल और एन.आई.टी व बल्लभगढ़ के सरकारी कार्यालयो में औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता कार्यालय को कुछ सरकारी कार्यालयों में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के समय पर न आने की सूचना मिली रही थी। औचक निरीक्षण की टीम में जगदीश निरीक्षक, सतबीर सिहॅ व महेन्द्र सिहॅ, सतीश उप निरीक्षक व शिव कुमार ए.एस.आई. द्वारा अलग-अलग डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ अलग अलग कार्यालय पर हाजरी की जाँच की।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान बी.डी.पी.ओ. बल्लबगढ कार्यालय में कुल 15 कर्मचारियों मे से 10 कर्मचारी समय पर हाजिर मिले तथा 3 अवकाश पर व 1 कर्मचारी देरी से करीब 10 बजे तक कार्यालय में हाजिर हुआ। इसके अलावा एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला। दूसरी ओर नगर निगम ओल्ड जोन में कर्मचारियो की कुल तैनाती 87 बताई जा रही है जिनमें 57 कर्मचारी हडताल पर, 29 कर्मचारी कार्यालय में हाजिर और एक अवकाश पर मिला तथा कोई भी कर्मचारी गैर हाजिर नही मिला।

इसी प्रकार नगर निगम एन.आई.टी जोन में टीम के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियो की कुल तैनाती 46 बताई गई लेकिन 31 कर्मचारी कार्यालय में हाजिर मिले तथा 9 कर्मचारी हडताल पर रहे और 6 कर्मचारी गैर हाजिर मिलें।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने पलवल के नगर परिषद कार्यालय पर पहुंच कर कर्मचरियो की उपस्थिति की जानकारी ली तो पता चला की यहां पर कुल 50 कर्मचारी तैनात है जिनमें 5 कर्मचारी हडताल पर मिले और एक कर्मचारी अवकाश पर तथा 6 कर्मचारी देरी से करीब साढ़े नौ बजे कार्यालय में उपस्थित हुए थे।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता निरक्षक अधिकारियो ने निरीक्षण के बाद सभी कार्यालयों/शाखाओं में पेडिंग कार्य व प्रोर्प्टी आई. डी. बनाने में की जा रही अनिमियताओ की रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियो को मुख्यालय भेजी जाये गई।