May 21, 2024

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने बीके अस्पताल में किया औचक निरीक्षण

Faridabad/Alive News :रविवार की रात को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रात के समय बीके अस्पताल मैं कोई भी स्टाफ हाजिर नहीं रहता है व अस्पताल के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सूचना के आधार पर राजेश कुमार अप पुलिस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के जगदीश निरीक्षक व सतबीर उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार द्वारा सहदेव प्रसाद ईस्ट फरीदाबाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ बीके अस्पताल में औचक निरीक्षण किया।अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान रात्रि में केवल तीन डॉक्टरों की ड्यूटी पाई गई। जो एमरजेंसी, छोटे बच्चों के वार्ड व मेटरनिटी वार्ड में डयूटी पर पाए गए। औचक निरीक्षण के दौरान कुल 32 कर्मचारी हाजिर मिले। इन सभी की रात्री ड्यूटी रोस्टर अनुसार लगी पाई लेकिन ड्यूटी रोस्टर में बहुत कटिंग की हुई थी। इसके अतिरिक्त अस्पताल में कुछ मशीनें ऐसी भी पाई गई जो काम नहीं कर रही है। आमजन के लिए पंखे की सुविधा ठीक नहीं मिली। फाल्स सील जो की कुछ समय पहले ही लगवाई थी वो भी टूटी मिली है। मौके पर पाई गई सभी अनियमितताओं के बारे में रिपोर्ट तैयार करो उच्च अधिकारियों को भेजी गई।