Faridabad/Alive News: सरकारी राशन की दुकानों पर गोलमाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक और मामला आलमपुर खोरी व टिकरी खेड़ा गांव से आया है। जहां मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापेमारी की और साथ ही पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी छापेमारी में शामिल रहे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी राजेश चेची को सूचना प्राप्त हुई थी कि आलमपुर खोरी गांव में दो व्यक्ति एक ही डिपो चला रहे हैं। यहां पर सरकारी राशन की कालाबाजारी भी हो रही है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंची एक दीपों पर 479 किलो चीनी और 37 पॉइंट 43 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। दूसरे डिपो की जांच हुई तो 312 किलो चीनी 91.95 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। मौके पर डिपो धारक कमल गोला नहीं था। बाद में पता लगा कि टिकरी खेड़ा का डिपो भी इसी के पास है।
वहां चेक करने पर 43 क्विंटल गेहूं सवा 5 क्विंटल चीनी का स्टॉक कम पाया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अखिलेश जैन ने डिपो धारक के खिलाफ थाना में शिकायत दी। आगे की जांच पुलिस करेगी।

