May 5, 2024

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा को किए श्रद्धासुमन अर्पित

Faridabad/Alive News : आज मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश मनोहर लाल स्वर्गीय पं राधेश्याम शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता हरियाणा प्रदेश को उनके सेक्टर 16ए निवास पर पहुँच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पुत्र दीपेश शर्मा एवं उनके परिवार सुभाष शर्मा, मनीष शर्मा, नीलकमल शर्मा, सौरभ शर्मा, गौतम शर्मा, संदीप, भवनीष से मिले।

राधेश्याम शर्मा 1980 में भाजपा गठन के समय प्रथम मुम्बई अधिवेशन मे शामिल हुए। 1981-82 मे भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे। 1980 में हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट के सक्रिय सदस्य रहे। 1983 मे अटल जी के फरीदाबाद आगमन पर सक्रिय भूमिका निभाई। 1982-83 में भजनलाल सरकार ने झूठे मुकदमे मे 6 महीने के लिए जेल भेजा। रिश्वतखोरी के कट्टर विरोधी रहे 1983 में उन्होने 4 सरकारी अधिकारियो को पकड़वाया। 1984 में भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। 1990 राम मंदिर आन्दोलन मे सक्रिय भूमिका निभाई और गिरफ्तारी दी।

मुख्यमंत्री के साथ श्रद्धांजलि देने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, अजय गौड़, विधायक नयनपाल रावत, विधायक राजेश नागर, ग्यासीराम शर्मा, महंत लक्ष्मीनारायण, चैयरमेन विनोद चौधरी, राजेश अरोड़ा, सरदार शेर सिंह भाटिया एवं अनेक कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।