March 7, 2026

फरीदाबाद पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, राजहंस होटल में प्री-बजट मंथन बैठक में हुए शामिल

Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंचे। वह सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में HSIIDC (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम) द्वारा आयोजित प्री-बजट मंथन बैठक में शामिल होने आए हैं। मुख्यमंत्री के होटल पहुंचने पर पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल व साहनपाल ने उनका स्वागत किया।

इस बैठक का उद्देश्य आगामी हरियाणा बजट को लेकर सुझाव लेना है। मुख्यमंत्री अलग-अलग सत्रों में उद्योग जगत और हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे।

पहले सत्र में मुख्यमंत्री उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें उद्योगों को बढ़ावा देने, उनकी समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा की जाएगी। उद्योग जगत से मिले सुझावों को आगामी बजट में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और हेल्थ सेक्टर के लिए बजट में जरूरी बदलावों को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर बजट को और बेहतर बनाने की तैयारी की जाएगी।