September 19, 2024

मुख्यमंत्री ने बल्लभगढ़ को दी करोड़ो रुपए के विकास कार्यों की सौगात : मूलचंद शर्मा

Faridabad/Alive News: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मंगलवार हरियाणा प्रदेश को हज़ारो करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात प्रदान की। जिसमें जिला फरीदाबाद में भी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज पंचकूला से आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से और हरियाणा प्रदेश के उद्योग वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा चुनाव मंत्री मूल चंद शर्मा ने विधिवत रूप से जिला फरीदाबाद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गवर्नमेंट को-एड कॉलेज की आधारशिला रखी गयी। इसके अलावा बल्लभगढ़ में ही नगर निगम की करीब 24.08 करोड़ की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग का भी का भी शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड नरेश जांगड़ा विधायक फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता, पृथला विधायक नयन पाल रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, भाजपा नेता गोपाल शर्मा, भापजा नेता टिपर चंद शर्मा, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एसडीएम बलभगढ़ त्रिलोक चंद, एसीपी विनोद कुमार, एमसीएफ जॉइंट कमिश्नर कारन भदौरिया, पीएमओ सुनीता यादव, रवि सोनी, प्रेम खट्टर, मूलचंद मित्तल, अभिषेक दीक्षित, सुषमा यादव, संजय जांगड़ा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद थे।