July 26, 2026

नगर निगम अधकारियों के विभाग बदले

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त गरिमा मित्तल ने नगर निगम के कई कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया है। संपत्ति कर शाखा के कार्य को गति देने के लिए कई जोन के कर्मचारियों को क्षेत्रीय कर अधिकारी, मुख्यालय में लगाया गया है।

ओल्ड जोन के निरीक्षक परमल सिंह को क्षेत्रीय कर अधिकारी मुख्यालय में लगाया गया है। बल्लबगढ़ जोन के निरीक्षक देवदत्त, एनआईटी जोन से क्लर्क विनोद कौशिक, बल्लबगढ़ जोन से शीतल, ओल्ड जोन से अर्चित शर्मा, लेखा शाखा कार्यालय से संजू को क्षेत्रीय कर अधिकारी, मुख्यालय में तैनात किया गया है।