October 14, 2026

आज और कल बारिश के आसार

Faridabad/Alive News: शहर में बारिश होने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह और शाम मौसम कुछ सुहावना रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। अब मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने से दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है।