August 24, 2026

हरियाणा में आज और कल भी बारिश के आसार

Chandigarh/Alive News: हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई इससे तापमान में भी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 4.0 से लेकर 11.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.8 से 22.1 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हिसार कैथल जींद कुरुक्षेत्र भिवानी रोहतक झज्जर सोनीपत पानीपत अंबाला यमुनानगर पंचकूला में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। बुधवार वीरवार को भी बारिश के आसार हैं। 27 जनवरी को मौसम खुलेगा और 28 को फिर से बारिश का पूर्वानुमान है।