Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया आगामी 16 जून 2025 को फरीदाबाद स्थित जिला जेल नीमका का दौरा करेंगी। इस अवसर पर वे जेल परिसर में बंद महिला कैदियों से मुलाकात कर उनके रहने, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करेंगी।
आयोग की चेयरपर्सन जेल प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर महिला बंदियों की समस्याओं, उपलब्ध सेवाओं और सुधारात्मक उपायों की जानकारी लेंगी, ताकि महिलाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह निरीक्षण महिला अधिकारों के संरक्षण एवं जेल सुधारों की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।
रेणु भाटिया का यह दौरा महिला आयोग की उस कार्यनीति का हिस्सा है जिसके तहत राज्य की विभिन्न जेलों में महिलाओं की स्थिति की वस्तुनिष्ठ समीक्षा की जा रही है। आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि महिला बंदियों को संविधान व कानून द्वारा प्रदत्त सभी अधिकारों का पालन हो।