March 12, 2026

हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की अध्यक्षा ने किया जिले का दौरा

Faridabad/Alive News : हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमति गार्गी कक्क्ड ने आज जिले का दौरा किया। उन्होंने इस मौके पर जिला के सम्बन्धित लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।

उन्होंने कहा कि बोर्ड से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान बारे कोई भी व्यक्ति उनसे सम्पर्क करके अवगत करा सकता है ताकि समस्याओं का निपटारा समय रहते किया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा के जिला संयोजक राजन मुथरेजा, जिला उपाध्यक्ष राज वोहरा तथा हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने गार्गी कक्कड का स्वागत किया और लोगों की समस्याओं के निदान बारे सहयोग किया।